समस्तीपुर, फरवरी 20 -- हसनपुर। मुख्यमंत्री शैक्षिक परिभ्रमण योजना के तहत हसनपुर के चार स्कूलों के 121 छात्र छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर नालंदा, राजगीर, पावापुरी गये। शुक्रवार को छात्र-छात्राएं बसों पर सवार होकर परिभ्रमण पर रवाना हुए। बीइओ संगीता मिश्रा ने बसों को हरी झंडी दिखाई। पदाधिकारी ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों में सर्वांगीण विकास होता है। नजदीक से प्राकृतिक धरोहरों को देखने समझने का मौका मिलता है। इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहत्तर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कसिया, मध्य विद्यालय रामपुर, मध्य विद्यालय हसनपुर के छात्र छात्राएं शामिल थे। शिक्षकों में सरोज कुमार,प्रवीण कुमार, चंद्रहास कुमार, बिजली पंडित, रंजना कुमारी, विकास कुमार, अर्पित ठाकुर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.