फरीदाबाद, फरवरी 19 -- नूंह। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से लगभग 500 किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में कृषि उप निदेशक डॉ. विरेंद्र देव आर्य ने किसानों को प्राकृतिक खेती की महत्वता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बिना रासायनिक खाद और कीटनाशकों के खेती करने के तरीकों पर चर्चा की। किसानों को बताया गया कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुदान भी दे रही है, जिसमें देसी गाय की खरीद पर 25,000 रुपये और जैविक घोल बनाने के लिए 3,000 रुपये की सहायता दी जाती है। इस अवसर पर कई प्रगतिशील किसानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और प्रगतिशील किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.