पूर्णिया, अगस्त 31 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत आगामी 1 से 5 सितंबर तक कृषि विज्ञान केंद्र, जलालगढ़ एवं कृषि विभाग, पूर्णिया के संयुक्त तत्वाधान में 24 चयनित कृषि सखियों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों और प्रायोगिक तौर-तरीकों की गहन जानकारी दी जाएगी। जिला कृषि विभाग द्वारा चयनित 24 कृषि सखियां इस प्रशिक्षण में भाग लेंगी। ये प्रशिक्षण पूरी तरह आवासीय होगा, जिसमें सैद्धांतिक सत्रों के साथ-साथ प्रयोगात्मक अभ्यास भी कराया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत ये कृषि सखियां आगे चलकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में पुरुष और महिला कृषकों को प्राकृतिक खेती के लाभ और तरीकों के बारे में प्रशिक्षित करेंगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक प्रधान डॉ. के. एम. सिंह न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.