बांका, जुलाई 24 -- बांका, निज प्रतिनिधि। रासायनिक खादों के प्रयोग से बंजर हो रही खेतों की मिट्टी की सेहत सुधरेगी। इसके लिए जिले में प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जाएगा। इस खरीफ मौसम में यहां प्रायौगिक तौर पर 450 हेक्टेयर भूमि में प्राकृतिक खेती होगी। कृषि मंत्री मंगल पांडे ने जिले में प्राकृतिक खेती का दायरा 250 से बढा कर 450 हेक्टेयर कर दिया है। जिससे 1125 किसान जुडेंगे। जिन्हें प्राकृतिक खेती के लिए दो साल में दो-दो हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अब यहां के पांच प्रखंडों के 9 कलस्टर में प्रायौगिक तौर पर प्राकृतिक खेती की जाएगी। इसमें कटोरिया प्रखंड के 3, बाराहाट के 2, बौंसी के 2 एवं फुल्लीडुमर व चांदन प्रखंड के एक-एक कलस्टर में प्राकृतिक खेती होगी। यहां 50 हेक्टेयर भूमि पर एक कलस्टर बनाए गए हैं। प्राकृतिक खेती के लिए चिन्हित हर ...