मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की महदेईया पंचायत भवन पर प्राकृतिक खेती की 13 दिवसीय जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें एक से आठ जनवरी तक प्राकृतिक खेती करने को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। वही नौ जनवरी से 13 जनवरी तक उन्मुखीकरण कार्यक्रम चलाया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने को प्रोत्साहित करते हुए इसके फायदे बताए। साथ ही रसायनिक खाद से होने वाले नुक्सान को भी बताया। वहीं कृषि समन्वयक राजीव कुमार ने प्राकृतिक खेती में प्रयोग होने वाले बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत, निमास्त्र ब्रह्मस्त्र दशपार्नि अर्क आदि के प्रयोग के तरीके को विस्तार से बताया। आत्मा के पूर्व अध्यक्ष सह नोडल किसान राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार के एक सर्वेक्षण मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.