विकासनगर, मई 23 -- राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी में शुक्रवार से कृषि सखियों के लिए छह दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में कृषि वैज्ञानिकों की ओर बेहतर खेती करने के लिए दक्ष किया जा रहा है। ये सखियां अपने-अपने चयनित क्लस्टर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार की प्रेरणास्रोत बनेंगी। मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन द्वारा कृषि में टिकाऊपन, किसान आत्मनिर्भरता, सेहत एवं पर्यावरणीय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए जनजागरूकता और कृषि व कृषक कल्याण के लिए कृषि सखियों के योगदान को बहुमूल्य समझा गया है। अब यह प्रशिक्षित कृषि सखियां किसानों के साथ मिलकर कृषि एवं मानव जगत के लिए अपना अमूल्य योगदान देंगी। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.