सीतामढ़ी, सितम्बर 16 -- सीतामढ़ी। कृषि विज्ञान केंद्र बलहा में कृषि सखी को प्राकृतिक खेती को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले के 24 कृषि सखी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 17 सितंबर तक चलेगा। बताया कि जिले के 12 पंचायत में 12 क्लस्टर बनाया गया है। जिसमें 15 सौ किसानों का चयन प्राकृतिक खेती के लिए किया गया है। प्रत्येक क्लस्टर में 125 किसान एवं दो कृषि सखी का चयन किया गया है। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पुपरी अविनाश कुमार ने कार्य एवं दायित्व के साथ-साथ प्राकृतिक खेती के मुख्य आयाम जीवामृत, बीजामृत, घन जीवामृत, नीमाशास्त्र एवं जैविक खाद के निर्माण एवं उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दिया। कृषि विज्ञान केंद्र बलहा के शस्य वैज्ञानिक डॉ. सच्चिदानंद प्रसाद ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के घटक के बारे में जानकारी दिया।

हिंदी ...