देवरिया, फरवरी 14 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कृषि विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना के सभागार में प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में भागलपुर, लार एवं बरहज विकास खंड की कुल 48 कृषि सखियों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती की बारीकियों की जानकारी प्राप्त की। समापन अवसर पर जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने कृषि सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृषि का संपूर्ण विकास अत्यंत आवश्यक है, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और प्राकृतिक खेती इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के सस्य विज्ञान विशेषज्ञ एवं कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.