लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता जीएसटी काउंसिल की 21 दिसंबर 2024 को हुई 55वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं और क्षति की दृष्टिगत सहायतार्थ विशेष उपकर के संबंध में वैधानिक व संरचनात्मक नीति बनाने के लिए मंत्रियों के एक समूह का गठन किया गया है। यूपी के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को इसका संयोजक बनाया गया है। वित्त तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री असम अजंता नियोग, वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ ओम प्रकाश चौधरी, वित्त एवं ऊर्जा मंत्री गुजरात कानू भाई देसाई, वित्त मंत्री, केरल, केएन बाला गोपाल, वित्त मंत्री उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल और वित्त मंत्री पश्चिम बंगाल चंद्रिमा भट्टाचार्य इस मंत्रिसमूह की सदस्य हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.