जमुई, जुलाई 5 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता जमुई के बरहट प्रखंड के डाक घर परिसर मलयपुर में स्वतंत्रता सेनानी तथा उपन्यासकार नानक सिंह के जन्म दिन पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष पीपल, फलदार वृक्ष कटहल, अमरूद, आँवला और महोगनी के 9 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का नेतृत्व डाककर्मी महेंद्र कुमार बर्णवाल ने किया। जिला पेड़ उपक्रम प्रमुख डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त करने हेतु दुनिया के मानव को अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इससे ही पर्यावरण संतुलन होगा। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेन्ज के कारण ही हिमालय की तराई भूभाग में भूस्खलन हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में अचानक बादल फटने से 10 मानव काल के गाल में समा गये। प्राकृतिक आपदाओं से बचने हेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.