सहारनपुर, अप्रैल 19 -- देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने शासन-प्रशासन से प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाए जाने की मांग की है। कहा कि स्कूलों के मानक तय होने चाहिए और उल्लंघन करने वालों की मान्यता समाप्त करा देनी चाहिए। शुक्रवार को पंडित सतेंद्र शर्मा ने स्कूलों में हो रही अवैध वसूली पर रोष प्रकट किया। कहा कि प्राइवेट स्कूलों में कोर्स के नाम पर हो रही मनमानी से अभिभावक परेशान हैं। जहां नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ होने से स्कूल संचालकों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती हैं। वहीं महंगाई से त्रस्त अभिभावक परेशान हैं। पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के चलते ही प्रइवेट स्कूल संचालक कमिशन के चलते तय दुकानों से कोर्स की खरीदारी करने के लिए अभिभावकों को मजूबर कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.