नई दिल्ली, जनवरी 28 -- अगर आप प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, बैंक ने घोषणा की है कि एक फरवरी 2026 से उसके मानक सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस (एमएबी) जरूरत को Rs.5000 से घटाकर Rs.2000 कर दिया जाएगा। इस संशोधन से ग्राहकों को अपने बचत खातों में मिनिमम एवरेज बैलेंस कम करनी होगी ताकि वे अकाउंट न रखने पर लगने वाले शुल्क से बच सकें। मिनिमम एवरेज बैलेंस का मतलब क्या है? बता दें कि मिनिमम एवरेज बैलेंस से मतलब एक माह में खाते में रखी गई औसत राशि से है, जिसकी गणना महीने के सभी दिनों के अंत में शेष राशि का औसत निकालकर की जाती है। यदि निर्धारित सीमा से कम औसत शेष राशि रखी जाती है तो बैंक आमतौर पर शुल्क लगाते हैं। बहरहाल, इसके लागू होने के बाद बंधन बैंक के स्टैंडर्ड सेविंग अकाउंट के ग्राहकों को Rs...