लातेहार, फरवरी 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे आरओएच शेड में आउट सोर्सिंग पर कार्यरत प्राइवेट कर्मियों ने 20 लाख रुपये का इंश्योरेंस करने की मांग रेलवे विभाग से की है। प्राइवेट कई कर्मी हाल ही में हुई शंटिंग ट्रेन हादसे की घटना से काफी भयभीत हो गए हैं। उस दिन कई प्राइवेट कर्मी भी मालगाड़ी वैगन का रिपेयर कर रहे थे, जो शंटिंग ट्रेन से वैगनों में टक्कर मारने की घटना में बाल-बाल बचे थे। घटना के तुरंत बाद भी कई प्राइवेट कर्मियों ने इंश्योरेंस करने की मांग उठाई थी। कई प्राइवेट कर्मियो ने बताया कि उन्हें कुछ हो जाता तो उनके बाल - बच्चों की परवरिश कैसे होती। हमेशा वह जोखिम भरा काम करते हैं। हमेशा कोई दुर्घटना होने का भय बना रहता है। अब तक उन्हें इंश्योरेंस नहीं किया गया है। आउट सोर्सिंग के कर्मियों ने प्रत्येक कर्मी के 20 लाख का इंश्योरेंस...