मेरठ, जनवरी 2 -- प्राइवेट यूनिवर्सिटी में दो छात्राओं के बीच मारपीट होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। गुरुवार को क्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दो छात्राएं यूनिवर्सिटी की कैंटीन के बाहर मारपीट करती नजर आ रही है। एक युवक छात्राओं को रोकने का प्रयास कर रहा है। युवक एक छात्रा का भाई है और दूसरी छात्रा युवक की गर्लफ्रेंड है। कैंटीन के पास खड़े किसी युवक ने छात्राओं में मारपीट होने की वीडियो बना ली। बताया गया कि युवक गर्ल फ्रेंड के साथ कैंटीन में बैठा था तभी युवक की बहन वहां पहुंच गई। युवक की बहन और उसकी गर्लफ्रेंड में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद दोनों में मारपीट हो गई। गुरुवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...