पटना, जनवरी 20 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं- 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। इस बीच कई माध्यमों से प्राइवेट परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना चल रही है, जिसे बोर्ड परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने गलत बताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि प्राइवेट परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र अभी जारी नहीं हुआ है। प्रवेश पत्र जारी होने के संबंध में चल रही सूचनाएं गलत हैं। प्राइवेट परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र जनवरी अंत तक जारी होगा। नियमित परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र सैद्धांतिक परीक्षा शुरू होने की तिथि से 15 दिन पहले जारी होगा। बोर्ड में नियमित विद्यार्थियों के साथ प्राइवेट विद्यार्थी यानी ऐसे विद्यार्थी भी शामिल होंगे जो पिछली बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हुए थे या जिन छात्र-छात्राओं को एक या अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.