बस्ती, अगस्त 4 -- रुधौली। तहसील क्षेत्र के किसानों द्वारा यूरिया खाद प्राइवेट दुकानों पर महंगे रेट पर बिक रहा है। प्राइवेट दुकानों पर महंगे रेट पर बिक रहे यूरिया खाद को लेकर किसान गहरी नाराजगी है। वहीं किसान सहकारी समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को साधन सहकारी समिति रुधौली पर आए यूरिया खाद को लेकर किसानों की काफी भीड़ उमड़ रही है। इस वजह से किसानों को लंबी कतार लगाकर खाद लेनी पड़ रही है। जबकि साधन सहकारी समिति जोधीजोत और साधन सहकारी समिति सुरवार पर भी यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। साधन सहकारी समिति भितेहरा बंद रहा। जिससे किसानों को प्राइवेट दुकानों पर महंगी कीमत पर यूरिया खरीदनी पड़ रही है। रूधौली तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बसडिला समिति के सचिव दिनेश उपाध्याय ने बताया कि यूरिया उपलब्ध है। सरकारी रेट पर किसान खरीद सकते हैं। सोम...