नई दिल्ली, फरवरी 8 -- ऑडियंस में साउथ फिल्मों का जबरदस्त क्रेज है। कई साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक बनाकर पैसा कमाया गया है। कई फिल्मों के हिंदी डब वर्जन को भी ऑडियंस ने पसंद किया है। अब एक ऐसी ही फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर ट्रेंड में बनी हुई है। कुछ समय पहले OTT पर तेलुगू फिल्म ढंडोरा आई थी। इस फिल्म में एक्टर शिवाजी, बिंदु माधवी, नवदीप, नंदू, रवि कृषण, मनिका चिक्कला जैसे एक्टर्स ने काम किया है। इस फिल्म की कहानी को इतना पसंद किया गया कि IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली है।ढंडोरा की कहानी इंडियन सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी है जिसमें जातिवाद, अंतर्जातीय विवाह, लव स्टोरी को दिखाया गया है। मराठी फिल्म सैराट, हिंदी फिल्में धड़क और धड़क 2 ऐसे ही मुद्दों पर बनी फिल्में हैं जिन्हें पसंद किया गया है। कुछ इसी तरह की एक तेलुगू फिल्म ढंडोरा भी है जो छाई...