नई दिल्ली, जनवरी 2 -- यूपी के लखनऊ में बीएसए ने गुरुवार को बच्चों की सरकारी किताब बेचने वाले नगराम स्थित नेवाजखेडा प्राइमरी विद्यालय के प्राधानाध्यापक रवीन्द्र गुप्ता को निलंबित कर दिया। साथ ही स्कूल के दूसरे शिक्षक व शिक्षामित्र को भविष्य में ऐसी घटना न करने की सख्त हिदायत दी है। बुधवार को मोहनलालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कनौजिया की जांच में प्रधानाध्यापक ने कक्षा एक से पांचवी के बच्चों की दो क्विंटल किताबें और कार्य पुस्तिकाएं कबाड़ी को बेचने की बात स्वीकारी थी। कबाड़ी ने स्वीकारा था 11 रुपये किलो के हिसाब से बेची गई कुल रद्दी दो क्विंटल यानी 200 किलो थी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर ठेले से किताबे ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए। बुधवार को सर्दियों की छुट्टी के कारण स्कूल बंद था। बुधवार को जांच करने प...