लखनऊ, फरवरी 5 -- रहीमाबाद। प्राइमरी स्कूल रहीमाबाद-2 की चहारदीवारी से सटे खाली स्थान में गंदा पानी भरा हुआ है। बारिश होने पर ये गंदा पानी स्कूल के भीतर आ जाता है। गंदे पानी से दुर्गंध से बच्चे और शिक्षक परेशान हैं। बच्चों में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। स्कूल की प्रधानाध्यापक कुसुमलता का कहना है कि पानी निकलने की सुविधा न होने से ये पानी काफी समय से भरा हुआ है। मिट्टी भी डलवाई गई, लेकिन पास में नाला ऊंचा होने की वजह से इस गंदे पानी का निकास नहीं हो पाता है। आसपास के घरों का पानी भी इसी में आता है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की है,लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...