लखनऊ, जुलाई 23 -- लखनऊ। संवाददाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्ली पश्चिम में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राएं सैनिकों को राखी भेजेंगी। प्रधानाध्यापक प्रकाश चन्द्र तिवारी और शिक्षिका शिवानी कनौजिया, रितु पाटिल व अनीता सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने स्नेहिल भाव से राखियां तैयार की। इन राखियों को भारत विकास परिषद कैंटोनमेंट बोर्ड की मदद से रक्षाबंधन प भारतीय सेना को देगा। इस मौके पर भारत विकास परिषद की छत्रपति शाखा के अध्यक्ष विजय गुप्ता, संयोजक जेके अग्रवाल ने छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.