संवाददाता, अगस्त 3 -- यूपी के गोरखपुर के चरगांवा ब्लॉक के बालापार गांव के प्राथमिक स्कूल में शनिवार को पढ़ाई के दौरान अचानक छत का जर्जर प्लास्टर एक छात्र के ऊपर गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया। घटना से कक्षा में बैठे छात्रों के बीच अफरातफरी मच गई। शिक्षकों के भी हाथ-पांव फूल गए। गंभीर रूप से घायल पांचवीं के छात्र को गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बीएसए ने इस मामले में प्रधानाध्यापिका सुनीता अग्रहरी को निलंबित करते हुए मामले की जांच का आदेश दिया है। बालापार के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह दस बजे के आसपास कक्षा पांच में बच्चे पढ़ रहे थे। अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। इससे छात्र विक्रम पुत्र धीरज निवासी बैजनाथ पुर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.