लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों के करीब 20 हजार बच्चों का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। ये बच्चे दो साल से स्कूलों में पढ़ रहे हैं। बीएसए ने सभी बीईओ को एक हफ्ते में ब्योरा अपलोड करने की चेतावनी दी है। सबसे ज्यादा बीकेटी ब्लाक के 143 स्कूलों में 3200 बच्चों का ब्योरा अपलोड नहीं हुआ है। पोर्टल पर ब्योरा अपलोड न होने से स्कूलों की कंपोजिट ग्रांट कम हो सकती है। इससे स्कूलों में विकास के काम प्रभावित होंगे। शहर में 1618 प्राइमरी स्कूलों में करीब पौने दो लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बीएसए ने बताया कि 891 स्कूलों की बच्चों का ब्योरा यू डाइस पर अपलोड करने की लापरवाही सामने आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.