लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- चोरों ने रविवार रात यहां के कंधईलाल पुरवा और सुरजीपुरवा प्राइमरी स्कूलों के ताले तोड़े और तोड़फोड़ की। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे पर बोरा डालकर ताला तोड़ने की कोशिश की। सेंटर लाक लगे होने से चोर चोरी करने में नाकाम रहे। इससे नाराज चोरों ने रैंप के चारों तरफ लगी रेलिंग तोड़ डाली। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। कंधईलाल पुरवा स्कूल के प्रधानाध्यापक सूरज कुमार ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल से मोटर और कुर्सी चोरी हो चुकी है। उसका अभी पता नहीं चला है। सुरजीपुरवा में जाली तोड़कर कमरे में घुसे चोर एमडीएम के लिए रखा करीब 35 किलो गेहूं निकाल ले गए। प्रधानाध्यापक बलिहार सिंह ने बताया कि पिछले साल सितंबर में भी यहां चोरी हुई थी। दोनों टीचरों ने पुलिस को इत्तिला दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.