प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- प्राइमरी की मान्यता लेकर हाईस्कूल तक कक्षाएं संचालित हो रही थी। इसकी जानकारी पर खंड शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित मिली। इस पर मान्यता से अधिक कक्षाओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। लालगंज के मटियारा (अगई) स्थित विद्यासागर शिक्षण संस्थान को कक्षा पांच तक की मान्यता है। लेकिन विद्यालय में कक्षा दस तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थी। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को लालगंज खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इसमें कक्षा छह से 10वीं तक की कक्षाएं अवैध रूप से संचालित मिली। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने छह से कक्षा दस तक कि अवैध रूप से संचालित अवैध कक्षाओं के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ संचालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.