मुंगेर, दिसम्बर 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। विभाग बांका के चमन साह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आचार्य सम्मेलन कार्यक्रम के तहत प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्या भारती से संबद्ध कुल 24 विद्यालयों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान 10 विभिन्न विधाओं में खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आचार्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आशुवाचन एवं समता विधा में दो पुरस्कार जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने आचार्य की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की यह सफलता विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.