रांची, दिसम्बर 3 -- रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झारखंड प्रांतीय प्रचारक गोपाल शर्मा ने बुधवार को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट संचालित राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर एवं सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम, पुंदाग का भ्रमण किया। गोपाल शर्मा ने मंदिर परिसर की भव्यता, आध्यात्मिक शांति और सुव्यवस्थित व्यवस्था की सराहना की। उनके साथ समाजसेवी पंकज पोद्दार भी उनके साथ थे। अतिथियों ने गर्भगृह में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान, प्रांत प्रचारक शर्मा सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम भी पहुंचे। वहां उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांग एवं निराश्रित जनों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...