धनबाद, अप्रैल 29 -- धनबाद, वरीय संवाददाता झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष चुनाव का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया है। रांची के सुरेशचंद्र अग्रवाल 499 मतों के भारी अंतर से विजयी घोषित हुए। सुरेशचंद्र ने वर्तमान अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल को बड़े अंतर से पराजित किया। मतगणना के अनुसार सुरेशचंद्र को 1851 वोट और बसंत मित्तल को 1352 वोट मिले। 66 वोट रद्द हो गए थे। सुरेशचंद्र को धनबाद से सर्वाधिक वोट चुनाव के लिए पूरे राज्य को छह प्रमंडल में बांटा गया था। विजेता रहे सुरेशचंद्र अग्रवाल को सर्वाधिक मत धनबाद प्रमंडल से ही प्राप्त हुए। मालूम हो कि धनबाद में गड़बड़ी का आरोप लगाकर रद्द कर दिया गया था। बाद में यहां पुनर्मतदान कराया गया। हजारीबाग प्रमंडल में विजेता सुरेश चंद्र अग्रवाल को 180 वोट जबकि बसंत मित्तल को 129 मत मिले। यहां पांच वोट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.