रांची, जून 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय अधिवेशन छह जुलाई को धनबाद में आयोजित होगा। अधिवेशन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत अन्य शामिल होंगे। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित पोद्दार एवं महामंत्री विनोद जैन ने दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय सह संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से उनके आवास पर भेंट की। प्रतिनिधियों ने दोनों मंत्रियों को प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने का न्यौता दिया। बताया गया कि अधिवेशन में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल पदभार ग्रहण करेंगे। इसमें संगठन की राष्ट्रीय कमेटी के पदधारी, प्रतिनिधि के अलावा झारखं...