हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। विद्या विकास समिति झारखंड के सत्र 2025 - 26 में आयोजित प्रांतीय निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली की सप्तम कक्षा की छात्रा आर्या कुमारी और एकादश कक्षा की छात्रा दीपिका गुप्ता ने पूरे प्रांत में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया। बताया जाता है कि विद्यालय के अन्य छह भैया- बहन अवन्या वर्मा ,आनंदी कुमारी, निवृत्ति, आयुष कुमार पंडित, नंदनी कुमारी औल खुशी कुमारी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । सोमवार को वंदना सभा में विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने सभी विजेता भैया- बहनों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रदेश स्तर पर आयोजित चयन एवं प्रतिभा खोज परीक्षा में पूरे प्रांत में सर्वाधिक विद्यार्थी सरस्वती शिशु विद्य...