हल्द्वानी, जनवरी 10 -- हल्द्वानी, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने 11 जनवरी को प्रस्तावित प्रदेश बंद को अपना समर्थन नहीं दिया है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने शनिवार को रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता में कहा कि अंकिता के साथ हुई दरिंदगी देवभूमि पर कलंक है, लेकिन मुख्यमंत्री की सीबीआई संस्तुति के बाद अब बंद का कोई औचित्य नहीं रह जाता। संगठन ने स्पष्ट किया कि 383 नगर इकाइयों को व्यवसाय सामान्य रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। पदाधिकारियों ने सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से अपील की है कि वे अब बंद के लिए व्यापार मंडल से संपर्क कर भ्रम न फैलाएं। प्रेस वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल...