फिरोजाबाद, दिसम्बर 2 -- शिकोहाबाद। प्रहलादराय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सतीश यादव तथा सेवा भारती की अध्यक्ष डॉक्टर स्नेहलता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्या रितु अग्रवाल, अंजना शर्मा ने सयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्वेता शर्मा ने किया। वक्ताओं ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नारियों में के अंदर छिपी सात शक्तियों का ज्ञान कराया। बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़कर कार्य कर रही है। जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। विद्यालय की आचार्या श्वेता शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद दुबे ने कार्यक्रम में आई मातृ शक्ति का आभार व्यक्त किया। विद्या भारती ब्रज प्रदेश के प्रदेश नि...