चतरा, जून 21 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा जिले में प्रस्तावित नव कारा (जेल) और मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर डीसी कीर्तिश्री जी ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत चंगेर और पावो गांव स्थित चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति, भौगोलिक उपयुक्तता, अभिगम मार्ग, आसपास की आबादी, सरकारी मद की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए यथा चिन्हित भूमि के स्वामित्व, अतिक्रमण रहित स्थिति एवं रकबा की पुष्टि शीघ्र की जाए। तकनीकी मानकों के अनुरूप स्थल की उपयुक्तता का आकलन किया जाए। प्रस्तावित स्थल तक सुलभ मार्ग, जल निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.