बांका, दिसम्बर 6 -- बांका,निज संवाददाता। बांका व्यवहार न्यायालय परिसर से इतर अलग से एक नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनना प्रस्तावित है। जिसमें बांका व्यवहार न्यायालय अंतर्गत ही उत्पाद कोर्ट, पॉक्सो कोर्ट, फैमिली कोर्ट,असुरक्षित गवाह बयान परिसर, वैकल्पिक विवाद समाधान भवन,प्रसाधन भवन(टॉयलेट), विशाल डिजिटल कंप्यूटर कक्ष को भवन निर्माण विभाग,बिहार सरकार द्वारा बनाया जाना है।इसको लेकर जिला प्रशाशन द्वारा बांका नप क्षेत्र में बांका अंचल अंतर्गत नप के वार्ड 07 में चादर संख्या 4,6 में तीन अलग अलग खाता के कुल 9 खेसरा में 4.0047 एकड़ जमीन भी चिन्हित किया जा चुका है।यह जमीन एचडीएफसी बैंक के पीछे खाली जमीन है,जिसका मालिकाना हक तीन अलग अलग रैयतों के नाम से है। न्यायालय एवं अन्य आवश्यक भवनों के निर्माण हेतु भू अर्जन प्रक्रिया पुरी करने से पुर्व वर्ष 2013 में ब...