अमरोहा, दिसम्बर 6 -- आदर्श इंटर कालेज कुटी दौलतपुर प्रबंध समिति का चुनाव प्रस्तावित तिथि पर कराया जाए। जो लोग चुनाव में खलल डाल रहे हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाए। भाकियू भानू ने शुक्रवार को तहसील पर प्रदर्शन के बाद एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए ये मांग उठाई। संगठन जिलाध्यक्ष चंद्रदेव चमन प्रधान ने कहा कि कुटी दौलतपुर प्रबंध समिति का चुनाव 14 एवं 21 दिसंबर को कराने की अनुमति डीआईओएस द्वारा दी गई है। आरोप लगाया कि कुछ लोग चुनाव स्थगित कराना चाहते हैं। पूर्व प्रधानाचार्य पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि, आरोपों की जांच डीआईओएस द्वारा गठित तीन सदस्य समिति व विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा गठित समिति भी कर चुकी है। दोनों जांच में पूर्व प्रधानाचार्य पर लगाए गए आरोप निराधार पाए हैं। जानकारी दी कि विद्यालय की साधारण सभा में 202 जीवि...