भागलपुर, फरवरी 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी रोड में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) की पांच एकड़ जमीन पर प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय परिसर का निर्माण शुरू होने से पहले विवाद शुरू हो गया है। दरअसल 19 फरवरी को केंद्रीय विद्यालय प्रशासन ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निकट खाली जमीन पर परिसर निर्माण को लेकर बोर्ड लगाया। वहीं 20 फरवरी की सुबह जब इसकी जानकारी जेएलएनएमसीएच प्रशासन को मिली तो खाली जमीन पर लगे साइन बोर्ड को उखाड़ दिया गया। मामले पर जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय को अबतक जमीन आवंटित नहीं की गई, वह कैसे यहां पर बोर्ड लगा सकता है। रातोंरात बोर्ड लगा दिया गया। जबतक बिहार सरकार की ओर से जमीन को हैंडओवर करने का ऑर्डर नहीं मिलेगा। तबतक यहां पर किसी तरह का निर्माण कार्य गै...