लातेहार, नवम्बर 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड के ओल्हेपाठ में फर्जी जमीन का कागजात बनाकर प्रस्तावित कोल वाशरी खोलने का रैयतों ने विरोध किया है। गुरुवार को गांव के सैकड़ों लोगों ने एकजुट होकर कार्य कर रही मेसर्स ओमकार कॉल वाशरीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोगों के पूर्वजों की जमीन को फर्जी कागजात बनाकर कंपनी को दे दी गई है। जिस जमीन को फर्जी कागजात के सहारे कंपनी को स्थानांतरण किया गया है। उसका टाइटल सूट न्यायालय में चल रहा है। उसके बावजूद भी जबरन कंपनी द्वारा कार्य करने के फिराक में है। रैयतों का कहना है कि आदिवासी सरकार में आदिवासी की जमीन को ही लूटी जा रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो...