गुड़गांव, जुलाई 29 -- गुरुग्राम। जिले में वर्ष 2025-26 के लिए भूमि के कलेक्टर रेट का निर्धारण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बारे में प्रस्तावित कलेक्टर रेट की तहसीलवार सूची जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक पोर्टल gurugram.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। ताकि आमजन इन दरों को देखकर अपनी राय दे सकें। डीसी अजय कुमार ने बताया कि जिले वासियों को इन प्रस्तावित रेट्स के प्रति अपनी आपत्ति अथवा सुझाव देने का पूरा अवसर दिया गया है। आमजन 31 जुलाई 2025 तक अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत कर सकते हैं। जिलावासी भूमि से संबंधित अपने सुझाव समय पर दें, जिससे नये कलेक्टर रेट ज्यादा पारदर्शिता और न्यायसंगत प्रक्रिया के तहत तय किए जा सकें। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने बताया कि लोग अपनी आपत्तियां या सुझाव संबंधित तहसील, उप-तहसील कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। इसके अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.