मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेला स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद कोठिया निवासी प्रसूता ममता देवी की मौत से भड़के परिजन और ग्रामीणों ने रविवार को जमकर बवाल काटा। मिठनपुरा थाने के कन्हौली चौक पर पोस्टमार्टम से आए शव को सड़क पर रखकर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक जाम रखा। इस दौरान आगजनी की गई। परिजन व पुलिसकर्मियों में हाथापाई व धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने सड़क खाली कराने के लिए लाठीचार्ज करने की चेतावनी दी। मामला बिगड़ता देख बेला, मिठनपुरा, सिकंदरपुर और मुशहरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हंगामा कर रहे लोग पीछे हटे। परिजनों ने बेला थाना पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची बेला थाने की पुलिस ने परिजनों को थाने में दिए गए आवेदन की पावती रसीद दी। इसके बाद परिजनों ने ममता की मौत ...