अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के आजमगढ़ रोड पर स्थित नवजीवन क्लीनिक में प्रसूता प्रियंका की मौत पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने अज्ञात अस्पताल संचालक व मकान मालिक के खिलाफ ठगी व राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के तहत मुकदमा भी पंजीकृत कराया है। बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया निवासिनी प्रियंका (28) पत्नी संदीप शर्मा को बीते पांच फरवरी को प्रसव पीड़ा होने के उपरांत आजमगढ़ रोड पर स्थित नवजीवन क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद प्रसूता को अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया, जिससे बाद में प्रियंका की मौत हो गई। शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी टांडा डॉ. शशिशेखर, सीएचसी अधीक्षक बसखारी डॉ. अजय कुमार, डॉ. प्रशांत सिंह एवं एसएसआई शशांक शुक्ल की संयुक्त ट...