बरेली, अक्टूबर 8 -- बरेली। स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी प्रसव केंद्रों पर मैटर्नल एनीमिया कार्नर स्थापित करेगा। इसकी शुरूआत भी हो गई है और फरीदपुर फस्र्ट रेफरल यूनिट पर पहला मैटर्नल एनीमिया कार्नर बनाया गया है। यहां प्रसव के पहले और बाद में महिलाओं में खून की कमी रोकने के लिए उचित देखभाल की जाएगी। खून की कमी होने पर एनीमिया के खतरे से बचाने के लिए दवा के साथ ही पोषक आहार का डाइट चार्ट दिया जाएगा। जिले में औसतन हर साल 28 मातृ मृत्यु होती है। इसमें करीब 40 प्रतिशत मातृ मृत्यु की वजह पोस्टपार्टम हेमरेज (अत्यधिक रक्तस्राव) होता है। इसे रोकने के लिए गर्भावस्था के दौरान से महिलाओं की नियमित जांच की जाती है। इसके बाद भी गर्भवतियों में खून की कमी और एनीमिया का खतरा कम नहीं हो रहा है। इससे प्रसव के दौरान कई बार महिला की जान को खतरा हो जाता है। इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.