उन्नाव, फरवरी 7 -- पुरवा। प्रभारी सीएमओ ने पुरवा सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर और उपचार की व्यवस्थाएं देखीं। प्रभारी सीएमओ हरिनंदन प्रसाद ने सीएचसी में सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा। जहां सभी स्टाप उपस्थित मिला। प्रभारी सीएमओ ने सीएचसी में भर्ती प्रसूताओं व नवजात शिशुओं को अच्छा उपचार, देखभाल करने के साथ ही साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसूताओं को उनके घर तक सकुशल पहुंचाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षक प्रमोद कुमार, डॉक्टर आदर्श सचान, बीसीपीएम इसहाक अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...