आगरा, मार्च 15 -- सोरोंजी तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं की आकर्षण का केंद्र हरिपदी गंगा की शोभा बढ़ाने के लिए हरिपदी तट पर भगवान वराह और रामचरित मानस के रचियता गोस्वामी तुलसीदास की भव्य प्रतिमाएं लगेंगी। प्रतिमाएं अभी तैयार हो रही हैं। इन प्रतिमाओं को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग उपलब्ध कराएगा। इसके लिए डीएम के दिशानिर्देश पर नगर पालिका परिषद अधिशाषी अधिकारी अच्छी लोकेशन तलाशने में लगे हैं। सोरों नगरी में विशालकाय हरिपदी गंगा के चारों ओर अब नए पुराने पक्के घाट हैं। जरूरत अनुसार जगह-जगह बेरीकेडिंग लगाई गई है। प्रशासन का प्रयास है कि, हरिपदी गंगा की शोभा और बढ़ाने के लिए दो अलग अलग स्थानों पर मूर्तियां लगाई जाएंगी। मूर्तियां बनाने का काम पर्यटन विभाग करा रहा है। जल्द ही यह मूर्तियां नगर पालिका को मिल जाएंगी। इन मूर्तियों को ऐसे स्थानों पर लगाया ज...