पिथौरागढ़, अप्रैल 18 -- धारचूला। रं कल्याण संस्था की ओर से पद्मश्री से सम्मानित व प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.जीवन सिंह तितियाल व जनजाति सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री अशोक नबियाल को सम्मानित किया गया। गुरुवार को विकास खंड सभागार में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पारंपरिक परिधान पहनकर महिलाओं ने पुष्प वर्षा की और अतिथियों का स्वागत किया। स्थानीय पदाधिकारियों ने पारंपरिक पगड़ी व अंग वस्त्र भेट कर डॉ.तितियाल व अशोक को सम्मानित किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, नृप सिंह नपलच्याल, बिशन बोनाल, अजय नबियाल, नर सिंह नपलच्याल, महेंद्र ह्यांकि, खुशाल गर्खाल, निहारिका गर्ब्याल, बसंती देवी, डॉ.गोविंद सिंह तितियाल, रमेश तितियाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...