कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, संवाददाता कर्दम ऋषि की तपोभूमि ध्वजाधारी धाम में दो दिनी महाशिवरात्रि महोत्सव बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। कई भक्त इसे सफल बनाने में लगे हुए हैं। पहले दिन मेला का उदघाटन महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज करेंगे। इसके साथ ही कई कार्यक्रम होंगे। इस दौरान हजारों भक्तों की भीड जलाभिषेक लिए उमडेगी। यहां त्रिशुल और ध्वजा चढाने की वर्षों से परंपरा चली आ रही है। मुंडन समेत कई संस्कार पूरे किए जाते हैं। शादी-बयाह भी लगन पर जोरों पर रहती है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से भगवान भोले की आराधना करतें हैं,उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। ऐतिहासिक ध्वजाधारी पहाड़ पर लगने वाले मेले और इस दौरान उमड़ने वाली भीड को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.