जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। प्रसाद चतुर्भुज फाउंडेशन का तीन दिवसीय बाल मेला शनिवार से बागुनहातू फुटबॉल मैदान में शुरू होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। मेले में कई सम्मानित अतिथि शामिल होंगे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू, सरयू राय, मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन आदि प्रमुख हैं। मेले में बच्चों के लिए आकर्षक प्रतियोगिताएं जैसे चित्रांकन, रंगोली, मेहंदी, फैंसी ड्रेस सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा डांस, म्यूजिक और मजेदार खेल भी आयोजित होंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुभव कुमार ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य बच्चों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और नए दोस्त बना सकें। उन्होंने बताया कि मेले मे...