एटा, अक्टूबर 18 -- सुबह आगरा रोड पर जाम में फंसकर प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला ने ईशन नदी पुलिया पर ई रिक्शा में बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को पति मेडिकल कालेज लेकर पहुंचा। जहां पर जच्चा-बच्चा को वार्ड में देखभाल के लिए भर्ती किया गया। शनिवार को चमकरी निवासी 30 वर्षीय रूपा पत्नी राहुल पति के साथ सुबह साढ़े सात बजे ई रिक्शा से मेडिकल कालेज जाने के लिए घर से निकली। गांव से आगरा रोड पर असीसी कान्वेंट स्कूल तक पहुंचने पर उनको जाम मिला। जाम में फंसने के कारण ई रिक्शा धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा। जाम के कारण प्रसव पीड़ा से रूपा परेशान हो गई। नदी पुलिया पर पहुंचते-पहुंचते रूपा ने ई रिक्शा में ही बच्ची को जन्म दिया। आनन-फानन में जाम में फंसे ई रिक्शा को लोगों ने निकलने के लिए रास्ता दिलवाया। ई रिक्शा में प्रसव होने के बाद राहुल उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.