सिमडेगा, जून 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। समाजिक सेवा का काम करने वाले रौतिया समाज के महेश सिंह को डीसी कंचन सिंह ने सम्मानित किया। महेश सिंह ने रविवार को बानो प्रखंड के डुमरिया मारीकेल गांव में प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला को खटिया के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की थी। महेश सिंह के प्रयास से ही महिला समय पर अस्पताल पहुंची थी और उनका सुरक्षित प्रसव हो पाया था। रेडक्रॅास सोसाईटी के सदस्य सह रौतिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह को डीसी ने सम्मानित करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। डीसी ने कहा कि लोगों की सेवा के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। डीसी ने कहा कि गांव तक पहुंच पथ बनाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ नेटवर्क सुविधा को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.