अमरोहा, मार्च 11 -- शहर के निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए षड्यंत्र के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अस्पताल में इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सैंदरी निजामपुर निवासी विजय सिंह ने अपनी 24 वर्षीय बेटी मोनिका की शादी 15 जून 2024 को क्षेत्र के ही गांव कमालपुर निवासी ब्रह्मपाल सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर खुश नहीं थे। ताने देते हुए मोनिका को प्रताड़ित किया जाता था। पति ब्रह्मपाल सिंह मारपीट भी करता था। ससुराल वाले दहेज में मायके से 10 लाख ...