गढ़वा, फरवरी 5 -- रंका, प्रतिनिधि। थानांतर्गत भलुआनी गांव निवासी झरी राम की पत्नी रीता देवी ने थाना में आवेदन देकर बच्चा बेचने का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि 27 अक्टूबर 2025 को देवेंद्र राम पत्नी गोतनी बसंती देवी को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसने बेटे को जन्म दिया था। उसके कुछ देर बाद बच्चे को मृत बता शव भी नहीं दिया गया। उसके बाद परिवार के सभी सदस्य उदास मन से वापस घर चले गए। उसने आरोप लगाया कि उन्होंने बार बार हॉस्पीटल में तैनात नर्स किरण यादव से मृत बच्चा का शव मांग रहे थे ताकि हिंदू रीति रिवाज से क्रियाकर्म कर सकें। उसके बाद भी उन्हें नहीं दिया गया। हाल ही में पता चला कि प्रसव के दिन ही मोटी रकम लेकर बच्चे को बेच दिया गया। उसके बाद जब हॉस्पीटल आकर संबंधित रजिस्टर देखा गया तो अस्पताल में भर्ती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.