महाराजगंज, फरवरी 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा नगर पंचायत स्थित एक निजी अस्पताल एक महिला का ऑपरेशन से प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से मौत के बाद मामला गरमा गया। महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल के लोगों ने बिना परिजनों से पूछे उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव लाकर इस निजी अस्पताल के सामने रख दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। वहीं, अस्पताल के जिम्मेदार ताला बंद कर खिसक लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। परिजनों ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि नवजात को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्र के ग्राम तेंदुअहिया निवासी दीपक कन्नौजिया ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.